मां वैष्णो लक्ष्मी धाम में मूर्तियां स्थापित

लुधियाना| श्री दुर्गा सेवक संघ द्वारा पक्खोवाल रोड ठाकुर कॉलोनी स्थित निर्माणधीन श्रीश्री मां वैष्णों लक्ष्मी धाम मंदिर के चेयरमैन बलबीर गुप्ता की अध्यक्षता में मंदिर के गुम्बर पर भगवान श्री गणेश जी और हनुमान जी की मूर्तियां की स्थापना की गई। मंदिर के ट्रस्टी कपिल जैन, संजना जैन ने मूर्तियां का विधिपूर्वक पूजन किया। इस पूजन को पंडित हरिमोहन शर्मा, पंडित राजू ने मंत्रोच्चरण के साथ संपन्न करवाया। बलबीर गुप्ता, जगदीश राज शर्मा, ट्रस्टी प्रेम बत्रा, प्रदीप ननचाहल, डॉ. राज कुमार व संघ के सदस्यों ने हवन-यज्ञ में आहुति डाली की। बलबीर गुप्ता ने बताया कि जल्द ही मंदिर का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *