भास्कर न्यूज | लुधियाना श्री राधा गोविंद सरकार जी का प्राकट्य उत्सव हंबड़ां रोड स्थित श्री गोविंद गोधाम में धूमधाम से करवाया गया। इस दौरान जहां मंदिर को रंग बिरंगी लाइटों से सजाया गया। वहीं, विभिन्न प्रकार के फूलों से श्री राधा गोविंद जी का फूल बंगला सजाया गया। इस दौरान ठाकुर जी को जहां विभिन्न प्रकार के प्रसाद को भोग भी लगाय गया। 21 साल पहले मंदिर में मूर्ति स्थापना जिन 5 लोगों द्वारा की गई थी। उनके परिवारों द्वारा की मंगलवार को श्री राधा गोविंद सरकार जी के प्राकट्य उत्सव पर सुबह हवन करवाया गया। विद्वान पंडितों द्वारा विधिपूर्वक करवाए हवन यज्ञ में मंदिर ट्रस्टियों व अन्य भक्तजनों ने शामिल होकर आहुतियां डाली। शाम के समय मंदिर की परिक्रमा के बाद श्री राधा गोविंद जी को भोग लगाया गया। इसके पश्चात भैया कृष्ण दास भुटानी (सिरसा वाले) ने सिमरन किया करो, जप ले-रट ले राधा जी को नाम, फिर बन जाए सब काम, राधा नाम जपो मनवा, बोलो राधे श्री राधे भजन से कार्यक्रम की शुरुआत की। तेरी चौखट पे दिन गुजारा करु, राधा राधा रमन पुकारा करूं, राधा नाम जपो मेरे मनवा, नित बरसे अमृत धार तेरे बरसाने में, मेरे दिल के जुड़ गए तार तेरे बरसाने में, मनमोहन तुझे रिझाउ, तोहे नित नए लाड लडाऊ, बिठाके तुझे नैनन में, बसाके तुझे नैनन में आदि भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध किया। इस दौरान मौजूद मुख्यातिथियों को श्री राधा गोविंद नाम की माला से सम्मानित किया गया। भक्तों के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई। इस दौरान सुंदर दास धमीजा, अशोक धवन, मनोहर वर्मा, प्रमोद दीवान, अश्वनी ग्रोवर, बसंत कुमार, सोनी वालिया, अनूप सग्गड़ आदि मौजूद रहे। श्री राधा गोविंद सरकार जी के प्राकट्य उत्सव पर भव्य सजावट और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। सुंदर दास धमीजा और अशोक धवन ने बताया कि इस अवसर के लिए गुलाबी रंग की विशेष पोशाक वृंदावन धाम से मंगवाई गई। साथ ही, गुलाबी और सफेद फूलों से सजे भव्य फूल बंगले ने श्रद्धालुओं को आकर्षित किया। पूरे मंदिर परिसर को दिव्य रोशनी और फूलों से सजाया गया, जिससे माहौल भक्तिमय हो गया।


