यज्ञोपवीत संस्कार से बच्चों को मिला वैदिक परंपराओं का आशीर्वाद

लुधियाना| दरेसी रोड स्थित वेद मंदिर में भारत धर्म प्रचारक मंडल की ओर से वेदचार्य स्वामी निगम बोध तीर्थ जी महाराज की अध्यक्षता में एक विशेष समारोह आयोजित किया। इस दौरान पढ़ रहे बच्चों के यज्ञोपवीत संस्कार संपन्न किए गए, जिसमें विद्वान ब्राह्मणों ने मंत्रोचारण कर हवन यज्ञ किया। स्वामी निगम बोध तीर्थ महाराज ने कहा कि यज्ञोपवीत सनातन धर्म का अभिन्न हिस्सा है और इसके बिना कोई वैदिक कार्य संपन्न नहीं हो सकता। उन्होंने वेद मंदिर को सनातन संस्कृति का स्तंभ बताते हुए इसके महत्व को समझाया। इस अवसर पर शिवराम, जगदीश शर्मा, दीपक, आदित्य शर्मा, सत्यनारायण, मोहिन भार्गव, बिट्टू प्रभाकर, दिनेश टंडन, अशोक शर्मा बॉबी, लाडी कपूर, विनोद सहगल, बलदेव चोपड़ा, रवि दत्त आदि उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *