जमीनी विवाद में दो पक्ष भिड़े, लाठी-डंडे से 5 घायल:नईगढ़ी में बाड़ी लगाने के पुराने विवाद पर मारपीट; दोनों पक्षों से पूछताछ जारी

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र में गुरुवार सुबह जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। बाड़ी लगाने के पुराने विवाद में लाठी-डंडे चलने से एक पक्ष के पांच लोग घायल हो गए। घायलों को पुलिस की डायल 112 सेवा की मदद से नईगढ़ी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। घटना नईगढ़ी कस्बे के वार्ड क्रमांक 12, लालगंज गांव की है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार सुबह मुस्लिम समाज और यादव परिवार के बीच बाड़ी लगाने को लेकर लंबे समय से चला आ रहा विवाद अचानक बढ़ गया। पहले दोनों पक्षों में कहासुनी हुई, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गई। एक पक्ष के पांच लोग घायल, हाथ-पैर चोट इस झड़प में यादव परिवार के पांच सदस्य घायल हुए हैं। इनमें सुरेश यादव (32), लालू यादव (36), राममिलन यादव (70), निशा यादव (35) और गज्जू यादव (60) शामिल हैं। बताया गया है कि दूसरे पक्ष के भी दो लोगों को चोटें आई हैं। सभी घायलों को हाथ-पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलते ही नईगढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने डायल 112 वाहन के जरिए सभी घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया। वहां डॉकटरों की देखरेख में उनका इलाज जारी है। दोनों पक्षों से पूछताछ कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है नईगढ़ी थाना पुलिस ने बताया कि मारपीट की घटना हुई है और घायलों का इलाज कराया जा रहा है। पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि विवाद के कारणों की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *