भास्कर न्यूज | महासमुंद जिला शिक्षा व प्रशिक्षण संस्थान डाइट महासमुंद में बसंत पंचमी के शुभ अवसर पर मां सरस्वती की पूजा अर्चना व विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस दौरान छात्राध्यापकों के बीच क्विज स्पर्धा व खेलकूद स्पर्धा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा अर्चना करके किया गया व बसंत पंचमी के महत्व को बताया गया। सभी फैकल्टी व छात्र अध्यापकों ने इस अवसर पर पीले रंग के वस्त्र धारण किया। संस्था की व्याख्याता दुर्गा सिन्हा ने क्विज का आयोजन करवाया, जिसमें सभी छात्र अध्यापकों को 10 समूह में विभक्त किया गया। उनसे पीएससी, यूपीएससी स्तर के प्रश्न पूछे गए। क्विज में पिक्चर क्वेश्चन प्रमुख आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान सभी फैकल्टी व कार्यालयीन सदस्यों के सहयोग से विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें लंगडी दौड़, कंचा दौड़, नड्डा दौड़ तिटंगी दौड़ , कुर्सी दौड़ ,बैलून रेस सहित स्थानीय खेल प्रमुख रहे। इस मौके पर अरुण प्रधान, के. सिंग, उमा देवी शर्मा, राजेश चंद्राकर, टेकराम सेन, संतोष साहू, सुमन दिवान, दुर्गा सिन्हा, तिलोत्तमा प्रधान, किरण कन्नौजे, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, किशन, नम्रता, संजलि, खिलेश्वरी, गायत्री अमृत, अजय, पद्मिनी, सुनील साहू, प्रदीप साहू, योगेंद्र पांडे सहित अन्य लोग मौजूद थे।


