प्राथमिक शाला के बच्चों ने कला और प्रतिभा का प्रदर्शन किया

भास्कर न्यूज | महासमुंद शासकीय प्राथमिक शाला भाठापारा, तुमगांव में सोमवार को बसंत पंचमी के पावन अवसर पर भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने अपनी कला और प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। इस अवसर पर शिक्षकों ने बच्चों को बसंत ऋतु के बारे में बताया गया। बसंत पंचमी के दिन ही मां सरस्वती का अवतरण हुआ था, इसलिए इस दिन ज्ञान दात्री मां सरस्वती की पूजा अर्चना की जाती है। बसंत ऋतु में पेड़ पौधों में नयी पत्तियां आनी प्रारंभ हो जाती है। शिक्षकों ने बसंत ऋतु पर प्रकृति के होने वाले परिवर्तन को बताया। मौके पर विद्यालय के बच्चों ने विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर कुमार साहेब कुर्रे, द्वारिका साहू, ज्योति नेताम, आरती चंद्रकार, मदन सिंग ध्रुव, डुगेश कुमार, करुणा ठाकुर, आशीष साहू, जितेंद्र कुमार साहू, भोजराम साहू, बलराम नेताम, विनय यादव, मनोहर साहू, शिवकुमार ध्रुव, बंशी चौहान सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *