अतिरिक्त कलेक्टर नवीन चंद्र नायक ने प्रभार संभाला

रायगड़ा| रायगड़ा जिले में एक और नए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नवीन चंद्र नायक नवीन अतिरिक्त कलेक्टर प्रभार की नियुक्ति किया गया। इससे पहले निहार रंजन कार्यालय की दो जिम्मेदारी संभाल रहे थे। नवनियुक्त अतिरिक्त जिलाधिकारी नायक ने कार्यभार ग्रहण कर लिया है। नए अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट नायक का जिला मजिस्ट्रेट कार्यालय के विभिन्न विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों ने स्वागत किया। नायक इससे पहले नबरंगपुर जिले में अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के रूप में लगभग एक वर्ष और छह महीने तक कार्यरत रहे थे। अब रायगड़ा जिले के अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट के रूप में कार्यभार संभालने के बाद नायक ने कहा है कि वह जिले के विकास और प्रशासन के लिए आवश्यक सभी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *