वैज्ञानिक तरीकों से कृषि करने का प्रशिक्षण दिया

भास्कर न्यूज | बलांगीर भारत सरकार की केंद्रीय योजना के तहत नाबार्ड और महाशक्ति फाउंडेशन के तत्वावधान में कुतुर्ला में एक किसान पाठशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में प्रसिद्ध प्रशिक्षक और किसान पाठशाला के संस्थापक डॉ. बलराम किसान ने उपस्थित किसानों को प्रशिक्षण प्रदान किया। इस पाठशाला में बलांगीर और आसपास के जिलों के करीब 200 अग्रणी किसान इस प्रशिक्षण सत्र में शामिल हुए। इस अवसर पर पाठशाला में शामिल किसानों को आधुनिक तकनीकों, पर्यावरण अनुकूल खेती, और वैज्ञानिक तरीकों से कृषि करने के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। इसके अलावा, केला उत्पादन के माध्यम से किसानों की आय को कई गुना बढ़ाने के तरीकों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। किसानों के आय में वृद्धि को लेकर चर्चा किया गया। इस मौके पर महाशक्ति फाउंडेशन के वरिष्ठ प्रबंधक हृषिकेश साहू, डॉ. विवेक कुमार नायक, प्रजीता पुरोहित, देवीदत्त नायक सहित अन्य लोग मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *