पंजाब-चंडीगढ़ में नौ फरवरी तक मौसम रहेगा साफ:आज कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं, औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी

पंजाब और चंडीगढ़ में आज पांच फरवरी को कुछ स्थानों पर बादल छा सकते हैं। हालांकि धुंध और बारिश का किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं है। वहीं, 9 फरवरी तक मौसम साफ रहने का अनुमान है। इस दौरान न तो बारिश और न ही धुंध का कोई अलर्ट है। पिछले 24 घंटे की बात करे तो औसत अधिकतम तापमान में 1.7 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है । यह सामान्य तापमान के करीब पहुंच गया है। सबसे अधिक तापमान 25.1 डिग्री पठानकोट में दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने अंबाला-अमृतसर-अंबाला हाईवे पर कुछ स्थानों पर बादल होने की संभावना जताई है। मोहाली में रात का तापमान सबसे अधिक दर्ज पंजाब में अब रात का तापमान बढ़ने लगा है। राज्य में मोहाली में न्यूनतम तापमान सबसे अधिक 11.7 डिग्री दर्ज किया गया है, जो कि चंडीगढ़ से भी अधिक है। वहां पर 10.4 डिग्री न्यूनतम तापमान रहा है। दूसरी तरफ पठानकोट में सबसे कम तापमान 5.9 दर्ज किया गया है। यहां तापमान गिरा है। पूरे राज्य के न्यूनतम तापमान में 0.2 डिग्री की औसत वृद्धि हुई है। जबकि यह नॉर्मल से दो डिग्री ज्यादा दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के माहिरों की माने तो एक पश्चिमी विक्षोभ आठ फरवरी से सक्रिय होगा। इसका असर हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर के साथ पंजाब के मौसम पर दिखेगा। हालांकि तब तक मौसम साफ रहेगा। पंजाब के शहरों का मौसम अमृतसर- आज आकाश साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है। तापमान 8 से 19 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। जालंधर- आकाश साफ रहेगा, धुंध का अलर्ट नहीं है।। तापमान 9 से 15 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। लुधियाना- आज आकाश साफ रहेगा, धुंध की चेतावनी नहीं है। तापमान 9 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है पटियाला – हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 8 से 20 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। मोहाली- हल्के बादल छाए रहेंगे। बारिश व तूफान की भी संभावनाएं बन रही हैं। तापमान 12 से 22 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *