अमरीका से डिपोर्ट भारतीयों के मुद्दे पर भाजपा ने मांगी ट्रैवल एजेंटों पर कार्रवाई

जालंधर| भाजपा ने अमरीका से डिपोर्ट किए जा रहे भारतीयों को लेकर उन्हें भेजने वाले ट्रेवल एजेंटों पर एक्शन की मांग पंजाब सरकार से की है। मंगलवार को इस संबंध में सीएम भगवंत मान को लेटर भी भेजा है। भाजपा के जिला महामंत्री अशोक सरीन हिक्की ने कहा कि गलत तरीके से गलत दस्तावेजों के आधार पर युवाओं को भेजने का काम ट्रेवल एजेंटों का है। जिम्मेदारी एजेंटों पर धोखाधड़ी, मानव तस्करी, देशद्रोह की धारा के अधीन कार्रवाई होनी चाहिए। भाजपा के जिला दफ्तर में हिक्की ने कहा कि बेहद दुख की बात है भ्रष्ट पुलिस अधिकारियों एवं नेताओ की मिलीभगत के चलते सैकड़ों ट्रैवल एजेंटों के दफ्तर पंजाब के हर जिले में चल रहे हैं। सरीन ने मांग की है कि बगैर सरकारी लाइसेंस के ट्रैवल एजेंट िजस दुकान में कार्यरत हैं, उसके मालिक पर भी एक्शन होना चाहिए। फेक वीजा लगवाने, बिना लाइसेंस के एजेंटों के खिलाफ एक्शन न लेने वाले अफसरों की भी सरकार जिम्मेदारी तय की जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *