जालंधर | लघु उद्योग भारती ने मंगलवार को कारोबारी रमन चावला को सम्मानित किया। इस दौरान उनके पिता प्रितपाल सिंह चावला भी साथ में रहे। जालंधर के रोलिंग मिल संचालक रमन चावला को चेंबर ऑफ इंडस्ट्रियल एंड कामर्शियल अंडरटेकिंग ने यंग एंटरप्रेन्योरर का अवॉर्ड दिया है। उन्होंेने जालंधर का नाम चमकाया है। लघु उद्योग भारती के जालंधर शाखा प्रधान विवेक राठौर, पंजाब प्रवक्ता अनुज कपूर, उत्तम चड्ढा, अमित दुग्गल तथा सीए भूपिंदर सिंह इस दौरान मौजूद रहे।


