पाली में एक शादीशुदा युवक अपने से करीब आधी उम्र की लड़की को शादी की नीयत से भगाकर ले गया। लड़की कुछ दिन पहले ही 18 साल की हुई थी। परिजनों ने इसको लेकर अहमदाबाद में रिपोर्ट दर्ज करवाई वही सोजत थाने में भी शिकायत दी है। दरअसल पाली जिले के सोजत सिटी थाना क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली विधवा मां ने अपनी बेटी को पढ़ने और काबिल बनाने के लिए अहमदाबाद के हॉस्टल में भर्ती करवाया। जहां वह BA की पढ़ाई कर रही थी। उसका खर्चा भी उसके मामा उठा रहे थे। 13 जनवरी को युवक भगाकर ले गया
पाली जिले में जिस गांव की युवती रहने वाली है। उसका गांव के 33 साल का शादीशुदा पड़ोसी ने युवती को अपने प्रेमजाल में फंसा लिया। युवक का अपनी पत्नी से सामाजिक स्तर पर तलाक हो रखा है। दोनों फोन पर बातें करते थे। युवक के प्रेम में युवती इतनी पागल हो गई कि अपने से 15 साल बड़े युवक के साथ 13 जनवरी को अहमदाबाद से उसके साथ शादी करने की नीयत से निकल गई। परिजनों ने थाने में दी रिपोर्ट
परिजनों को जब इसका पता चला तो उनके होश उड़ गए। अहमदाबाद के नवरंगपुरा थाने में रिपोर्ट दी। लेकिन पुलिस की ओर से किसी तरह की कार्रवाई नहीं होने के चलते वे पाली पहुंचे और पाली में सोजत थाने में भी लड़की के गुमशुदगी की रिपोर्ट दी। लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करने के लिए मना कर दिया क्योंकि लड़की अहमदाबाद से गई थी। ऐसे में पीड़ित विधवा मां पाली जिला कलेक्टर और एसपी से मिली और मामले में रिपोर्ट दर्ज करवाकर उसकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई। पड़ोसी था इसलिए कभी शक नहीं किया
आरोपी युवक लड़की का पड़ोसी था। ऐसे में उसका घर आना-जाना भी था। पड़ोसी होने के कारण परिजनों ने भी उस पर कभी शक नहीं किया लेकिन आरोपी ने अपने प्रेमजाल में लड़की को फंसाया और शादी की नीयत से भगा ले गया।


