जालंधर| पटेल अस्पताल द्वारा विश्व कैंसर दिवस के मौके पर विभिन्न संस्थानों में सेमीनार करवाए गए। मंगलवार को (रेडिएशन ऑन्कोलॉजिस्ट) डॉ. आंचल अग्रवाल ने एलपीयू, डॉ. पूजा किरण ने सीटी यूनिवर्सिटी में सेमीनार को संबोधित किया। आयोजकों ने कहा कि लोगों की सेवा और कैंसर की लड़ाई लड़ने के लिए हॉस्पिटल प्रतिबद्ध है। पटेल अस्पताल पहला ऐसा अस्पताल है, जो 2004 में सबसे पहले लिनियर अक्सीलेटर मशीन (जिसके साथ कैंसर का इलाज किया जा सकता है) को लेकर आया था। अब तक अस्पताल के डॉक्टरों द्वारा 30,000 से अधिक कैंसर मरीजों का इलाज किया जा चुका है।


