जालंधर| देवी सहाए एसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में मंगलवार को ‘शिक्षा की दीक्षा वेलफेयर सोसायटी’ जालंधर की तरफ से एक दिवसीय एआई टेक्नोलॉजी पर सेमिनार करवाया गया। सोसायटी के फाउंडर मेंबर मुकेश कुमार स्कूल में आए कंप्यूटर टीचर्स को आने वाली नई तकनीक एआई के बारे में जानकारी दी। उन्हें इसमें बच्चों को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। मुकेश माइक्रोसॉफ्ट इंडिया डेवलपमेंट सेंटर में कार्यरत हैं। इस अवसर पर सोसायटी के प्रधान राम किशोर, कैशियर मोहित शर्मा, नवीन कुमार, कुणाल राणा, प्रिंसिपल संजय शर्मा, दुर्गेश जोशी, डॉ. किरण अरोड़ा भी मौजूद रहे। सोसायटी की तरफ से बच्चों को कंप्यूटर शिक्षा में प्रोत्साहित करते हुए कंप्यूटर लैब के लिए कंप्यूटर भी दिए गए।


