भास्कर न्यूज | जालंधर वार्ड नंबर 35 से पार्षद हरशरण कौर हैप्पी ने मेयर वनीत धीर को पत्र लिखकर निगम हाउस की बैठक जल्द से जल्द बुलाने की मांग की है। पार्षद हैप्पी ने मेयर से मांग की है कि वे जल्द नगर निगम हाउस की बैठक बुलाएं, ताकि पिछले दो वर्षों से रुके वार्ड के विकास कार्यों पर विचार व चर्चा हो सके। उन्होंने कहा कि बैठक में वह अपने वार्ड में रुके हुए विकास कार्यों व समस्याओं को मेयर समक्ष रखना चाहते हैं, ताकि उन पर जल्द से जल्द काम हो सके। पिछले 2 वर्षों से निगम हाउस की मीटिंग नहीं हो सकी। अब निगम सदन के चुनाव हो चुके हैं, तो सभी पार्षद चाहते हैं कि वार्डों के विकास कार्यों में तेजी लाई जा सके।


