जालंधर| पंजाब नेशनल बैंक सर्किल कार्यालय जालंधर द्वारा 7 व 8 फरवरी को केएल सहगल मेमोरियल हॉल में होम लोन मेला आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में सर्किल हेड डीजीएम हरविंदर सिंह रंधावा ने बताया कि पीएनबी द्वारा बिना किसी प्रोसेसिंग शुल्क के 8.40 प्रतिशत की शुरुआती ब्याज दर पर होम लोन सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि ग्राहकों की सुविधा के लिए लोन मेले में सोलर डीलर, बिल्डर व प्रॉपर्टी डीलर भी आमंत्रित किए गए हैं। सोलर सिस्टम लगाने के लिए घर को गिरवी रखने की भी जरूरत नहीं। होम लोन मेले के साथ घरों में सोलर सिस्टम लगाने के लिए भी न्यूनतम ब्याज दरों पर लोन का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि होम लोन मेले का उन लोगों को सबसे ज्यादा फायदा होगा जो घर खरीदने की योजना बना रहे हैं। जो घर की मरम्मत करवाना चाहते हैं अथवा दूसरे बैंकों में चल रहे लोन पीएनबी में टेक ओवर करवाना चाहते हैं। हरविंदर रंधावा


