कैंसर दिवस पर किया जागरूक:‘कैंसर शुरुआती चरण में पता लग जाए तो जान बचाना संभव’

जालंधर| केएमवी में स्टूडेंट वेलफेयर विभाग के अंतर्गत कार्यरत रेड रिबन क्लब द्वारा विश्व कैंसर दिवस मनाया गया। इस संबंध में राष्ट्रीय स्तरीय पोस्टर मेकिंग, स्लोगन राइटिंग, अवेयरनेस लेक्चरर्स तथा पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन समेत अन्य गतिविधियों के जरिए विद्यार्थियों को कैंसर जैसी बीमारी को लेकर जागरूक किया। विद्यालय के विभिन्न विभागों से छात्राओं ने इन गतिविधियों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए कैंसर जैसी भयंकर बीमारी के लक्षणों, कारणों, किस्मों एवं समय रहते इस से बचाव को प्रदर्शित करते हुए जागरूकता फैलाई। प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने इस अवसर पर कहा कि हम सभी को साधारण एवं सेहतयाब जीवन शैली अपनानी चाहिए, ताकि हम किसी भी प्रकार के शारीरिक कष्ट से बच सकें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *