मानव सहयोग स्कूल, शाहपुर में वार्षिक खेल मेला आयोजित

जालंधर| मानव सहयोग स्कूल शाहपुर में प्री-नर्सरी से कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों के मानसिक, बौ‌द्धिक और शारीरिक विकास के उ‌द्देश्य से वार्षिक खेल मेले का आयोजन किया गया। इस खास मौके पर समिति के वाइस प्रेसिडेंट और पटेल अस्पताल के डायरेक्टर डॉ. सुषमा चोपड़ा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ विनेश जैन भी मौजूद रहे। खेल मेले की शुरुआत ध्वजारोहण समारोह के बाद विभिन्न टुकड़ियों में (पहली से पांचवीं कक्षा तक) छात्र-छात्राओं द्वारा परेड की प्रस्तुति के साथ हुई। छात्रों ने मशाल जलाने की रस्म भी निभाई। वि‌द्यार्थियों की विभिन्न रुचियों को ध्यान में रखते हुए विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन किया गया। इनमें 50 मीटर, 100 मीटर रेस, जिगजैग, रैबिट रेस, बनाना रेस, रिले रेस, बैलेंसिंग गेम और लेमन एंड स्पून गेम प्रमुख थे। इस कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2023-24 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले वि‌द्यार्थियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। खेल गतिविधियों के अलावा, स्कूली छात्रों की ओर से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। विद्यार्थियों ने जय जवान जय किसान शीर्षक के अंतर्गत कोरियोग्राफी प्रस्तुत की। बच्चों के माता-पिता ने भी विभिन्न खेल गतिविधियों में भाग लिया और जीत हासिल की। कार्यक्रम का समापन विद्यालय के पुरस्कार वितरण समारोह के साथ हुआ। मुख्य अतिथि ने विजेता वि‌द्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया। प्रधानाचार्या सपना कुमार ने मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *