श्री बालाजी धाम में भक्तों ने किया हवन

भास्कर न्यूज | जालंधर प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम थापरा मोहल्ला में माघ माह में भक्तों की ओर से हवन करवाया गया। कार्यक्रम में विद्वानों ने वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ भक्तों से पूजा करवाई। पूजन के बाद भक्तों ने दरबार में माथा टेककर अपने परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की। मंदिर के मुख्य सेवादार गौरव थापर ने कहा कि यह तो सर्विवदित है कि समय एक सा नहीं रहता। बुरे वक्त में कोई अछूता नहीं रहता। बुरा वक्त भगवान श्रीराम पर भी आया। कल्पना कीजिए कि पत्नी सीता एवं भ्राता लक्ष्मण के अलावा उनके साथ कौन चला यहां तक कि पशु-पक्षी तक उनके साथी बन गए। श्री हनुमान जी जो दुख में उनके साथी थे उनको सुख में भगवान श्रीराम ने पूरा मान सत्कार दिया। उन्होंने कहा कि दुख में जो साथ देता है उसका सहयोग निस्वार्थ होता है और जब दुख की रात्रि व्यतीत हो जाए तो सुख की उजली सुबह आ जाए तो दुख के साथी पर अच्छा वक्त परवान कर देना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में सभी ने देवी-देवताओं की भव्य आरती के दर्शन करके आशीर्वाद प्राप्त किया। प्राचीन मंदिर बाबा यशरथ राय जी श्री बालाजी धाम में उपस्थित श्रद्धालु ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *