श्रीराम मंदिर, छोटी अयोध्या में खाटू श्याम बाबा का गुणगान, पंजाब समेत दिल्ली, हरियाणा से पहुंचे भक्त

भास्कर न्यूज | जालंधर श्री श्याम परिवार के सदस्यों की ओर से श्री राम मंदिर छोटी अयोध्या, सूर्या एनक्लेव में बसंत पंचमी के मौके पर श्रद्धा भाव के साथ आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के मुख्य सेवादार पवन कुमार ने की। पवन कुमार ने बताया कि लगभग दो से तीन घंटे लगाकर दिल्ली से मंगवाए गए पीले फूलों से बाबा का हार-शृंगार किया गया, जो मन मोहने वाला था। मंदिर परिसर में पवन कुमार ने “मैंने श्याम से वरदान एक ही तेरी कृपा बनी रहे जब तक है जिंदगी…’ “जो मांगोगे मिलेगा अर्जी लगा कर देखो एक बार सांवरे के दर पर तो आकर देखो…’, “दरबार सच्चा श्याम प्रभु का कोई लेने वाला चाहिए…’ “जदों आप नचावे यार ते नचना पैंदा ए…’ व अन्य भजन सुनाए। इसमें पंजाब समेत दिल्ली, हरियाणा से भी श्रद्धालु पहुंचे। पवन कुमार ने भक्तों को कहा कि धन को सही तरीके से कमाने और इसका सदुपयोग करने वाला मनुष्य ही देश और समाज की उन्नति में सहयोग दे सकता है। इसलिए हमें इसका महत्व समझते हुए इसका सदुपयोग करना चाहिए। गलत तरीके से मनुष्य कम समय और प्रयासों में धन तो प्राप्त कर लेता है, लेकिन धन अधिक समय तक उसके पास नहीं रहता। इस दौरान बाबा को फल, मिठाई, पान, केसरिया दूध व 56 प्रकार के व्यंजनों का भोग लगाया गया। इस मौके पर पूर्व पार्षद शैली खन्ना, सुनील शर्मा, अश्विनी, सन्नी अरोड़ा, ललित मित्तल, मनोज अग्रवाल, राजन गुप्ता मौजूद रहे। श्री राम मंदिर छोटी अयोध्या में आयोजित हुए कार्यक्रम में उपस्थित श्रद्धालु। पीले फूलों से हुआ खाटू श्याम बाबा का शृंगार।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *