जालंधर| मंदिर श्री सिद्ध बाबा केशव नाथ जी (जठेरे) महेंद्रू बाहरी बिरादरी द्वारा 62वां वार्षिक मेला सात फरवरी को शेर सिंह कॉलोनी में आयोजित होगा। इस उपलक्ष्य में सभा के महासचिव राकेश बाहरी के निवास स्थान फ्रेंड्स कॉलोनी में प्रधान अरुण बाहरी की अध्यक्षता में मीटिंग आयोजित की गई। चेयरमैन नवनीत बाहरी ने कहा कि मेला सुबह सर्व प्रथम हवन यज्ञ के बाद कपिल कोहली एंड पार्टी द्वारा बाबा जी का गुणगान एवं सुंदर स्वरूपों से प्रभु भक्त को मंत्रमुग्ध करेंगे। मेला चेयरमैन प्रवीन महेंद्रू, राहुल बाहरी, दीपक महेंद्रू ने कहा कि मेले में फ्री मेडिकल कैंप लगाया जाएगा। इस मौके पर पुनीत महेंद्रू, राकेश बाहरी, सतीश महेंद्रू, अरूण महेंद्रू, राजू महेंद्रू, राजेश बाहरी, विकास महेंद्रू, वन्दना बाहरी, नीरु महेंद्रू, दीपिका बाहरी व अन्य मौजूद रहे।


