भास्कर न्यूज | जालंधर ईदगाह में मुस्लिम संगठन पंजाब के जिला प्रधान मोहम्मद निजाम की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम करवाया गया। जिस में संगठन के पंजाब प्रधान एडवोकेट नईम खान और शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी लुधियानवी ने शिरकत की। शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी ने कहा की सियासत इस्लाम के खिलाफ नहीं है। पैगंबर साहब ने हमें सिखाया है कि जो सियासत अच्छे कामों के लिए हो, उसको करने में कोई बुराई नहीं है। वक्त की जरूरत है हमें अच्छे पढ़े-लिखे नौजवान लीडर तैयार करने होंगे, जो समाज की भलाई के लिए काम कर सकें। इस मौके पर मोहम्मद निजाम, मोहम्मद शफी, मोहम्मद शाहिद, सलीम अंसारी जॉइंट सेक्रेटरी, मोहम्मद इरशाद कैशियर, इस्तखार अहमद जॉइंट कैशियर, इकरार अहमद वाइस प्रेसिडेंट, हनीफ मोहम्मद भट्टी सीनियर वाइस प्रधान वाइस, डॉ. अशरफ चौहान, आसिफ सिकंदर सदस्य बनाए। उन्हें शाही इमाम पंजाब मौलाना उस्मान रहमानी ने नियुक्ति पत्र दिए।


