क्राइम बढ़ रहा, पुलिस चौकियों को बंद करने में लगी : पाल

अमृतसर | पंजाब में दिन-प्रतिदिन लूटपाट, हत्या, चोरियों के अलावा अब पंजाब पुलिस थानों/चौकियों पर किए जा रहे ग्रेनेड हमलों ने जिले में हड़कंप मचा दिया है। इन शब्दों का प्रगटावा मंगलवार को मजीठा के कांग्रेस इंचार्ज और सीनियर कांग्रेसी नेता भगवंत पाल सिंह सचर ने अलग-अलग गांवो में मीटिंग के दौरान टाहली साहिब में किया। उन्होंने कहा कि लगातार किए जा रहे ग्रेनेड हमलों ने यह जाहिर कर दिया है कि आप वाली भगवंंत मान की सरकार जानी और माली रक्षा करने में बूरी तरह से फेल साबित हुई है। पंजाब पुलिस लोगों की नहीं खुद की सुरक्षा कर रही है, जिसकी मिसाल पिछले महीनों से थानों और चौकियों पर हो रहे ग्रेनेड हमले हैं, जिसमें पुलिस थानों और चौकियों की सुरक्षा कर रही है। इस मौके पर पूर्व चेयरमैन गुरमीत सिंह भीलोवाल, झिलमिल सिंह, पूर्व सरपंच हरप्रीत सिंह, निर्मल सिंह, सरपंच शमशेर सिंह उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *