अमृतसर | टेक्निकल सर्विसेज यूनियन बॉर्डर जोन वर्किंग कमेटी की बैठक चीफ इंजीनियर देसराज बांगड़ के साथ हुई। बैठक की अध्यक्षता बॉर्डर जोन के प्रधान जैमल सिंह ने की। बैठक में कर्मचारियों को आ रही समस्याओं और तबादलों पर चर्चा की गई। वहीं नए प्रमोट हुए लाइनमैन को मौजूदा सब-डिवीजन में तैनात करने की मांग उठाई गई। इस बैठक में पंजाब एडहॉक कमेटी के कन्वीनर कुलदीप सिंह उदोके, कोषाध्यक्ष दलबीर सिंह जौहल, सदस्य संजीव सैनी, बॉर्डर जोन सचिव प्रगट सिंह, सहायक सचिव गुरप्रीत सिंह जस्सल, गुरदासपुर सर्किल सचिव हरदयाल सिंह, तरनतारन सर्किल प्रधान अवतार सिंह कैरों, सब-अर्बन सर्किल सचिव नवदीप सिंह सेखों और गुरदासपुर सर्किल कोषाध्यक्ष संजीव शर्मा समेत कई सदस्य मौजूद थे।


