छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर मुठभेड़..कई नक्सलियों के मारे जाने की खबर:DRG जवानों-नक्सलियों के बीच गोलीबारी जारी; कई हथियार भी मिले

छत्तीसगढ़-तेलंगाना सीमा पर डीआरजी जवानों और नक्सलियों की बटालियन के बीच मुठभेड़ हो रही है। बीजापुर जिले के दक्षिणी क्षेत्र में डीआरजी और माओवादियों के बीच सुबह 7 बजे से रुक-रुक कर गोलीबारी जारी है। हथियार से लैस माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्च ऑपरेशन में निकले थे। जहां नक्सलियों से सामना होने पर दोनों ओर से फायरिंग हुई। जानकारी के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुछ नक्सलियों के मारे जाने और हथियार बरामद होने की खबर है। मारे गए नक्सलियों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हालांकि, मारे गए नक्सलियों की संख्या की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है, लेकिन शुरुआती सूचना के मुताबिक 3 से 4 नक्सलियों के मारे जाने की संभावना है। बीजापुर, सुकमा और तेलंगाना के सीमावर्ती इलाकों में नक्सलियों की बटालियन सक्रिय है। विशेष रूप से पामेड़ थाना क्षेत्र में नक्सलियों की सक्रियता अधिक देखी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *