इंदौर में सोना-चांदी की दुकान से लाखों की चोरी:8 ग्राम सोना, डेढ़ किलो चांदी और 70 हजार नकद ले गए चोर, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

इंदौर के पाटनीपुरा क्षेत्र में बुधवार रात चोर एक ज्वेलर की दुकान में घुसे और करीब 10 लाख के सोने-चांदी के जेवर एवं नकदी लेकर फरार हो गए। घटना का पता गुरुवार सुबह चला। एमआईजी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एमआईजी थाना पुलिस के मुताबिक वासुदेव सोनी पाटनीपुरा में शिव शक्ति राशि रत्न एवं ज्वेलरी नाम से दुकान संचालित करते हैं। बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात अज्ञात बदमाश ताले तोड़कर दुकान में घुस गए और 8 ग्राम सोने, कांच की बरनी में रखे लगभग डेढ़ किलो चांदी के जेवरों के साथ गल्ले में रखे करीब 70 हजार रुपए चोरी करके ले गए। दुकान मालिक ने दी चोरी की सूचना दुकान मालिक ने गुरुवार सुबह करीब 5 बजे ताले टूटे देखे, तो वासुदेव सोनी को सूचना दी। मौके पर पहुंचे सोनी ने पुलिस को बुलाया। सोनी ने बताया कि चोर सोने-चांदी के जेवर के साथ 70 हजार रुपए नकद ले गए हैं। जेवरों की कीमत 8 से 10 लाख है। कुछ दिन पहले ही शुरू की थी दुकान पीड़ित व्यापारी ने बताया कि उन्होंने कुछ दिन पहले ही दुकान शुरू की थी और वे मूल रूप से राजस्थान के रहने वाले हैं। उन्होंने यह भी बताया कि गुरुवार को ही दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगवाने की तैयारी थी, लेकिन उससे पहले ही चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *