उज्जैन में ओलावृष्टि के बाद तेज हवाओं ने ठंड बढ़ाई:न्यूनतम पारा 12 डिग्री; किसानों की फसल बर्बाद, ठंडी हवाओं ने सबको प्रभावित किया

उज्जैन में हुई ओलावृष्टि के चलते शहर में सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। गुरुवार सुबह से बादलों ने डेरा जमा रखा था, जिसके चलते ठंडी हवाएं शहर में चल रही हैं। तेज हवाओं के कारण आम लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी और उत्तर की ओर से आ रही सर्द हवाओं के कारण मालवा क्षेत्र में काफी ठंडक महसूस हो रही है। शहर में रविवार रात को पारा 12 डिग्री था, जो अगले ही दिन सोमवार रात को बढ़कर 16 डिग्री पहुंच गया। लेकिन मंगलवार और बुधवार को कई क्षेत्रों में हुई बारिश और ओलावृष्टि के कारण रात का तापमान फिर गिर गया। बीती रात पारा 4 डिग्री गिरा और बुधवार रात को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री दर्ज किया गया। जिसके चलते गुरुवार सुबह से ही शहर में ठंडक और सर्द हवाएं बनी हुई हैं। सुबह कई लोग अलाव जलाकर ताप लेते दिखे, जबकि दोपहिया वाहनों पर निकलने वाले लोग ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़ों में लिपटे नजर आए और तरह-तरह के जतन कर रहे थे। करीब आधा घंटा हुई बारिश मंगलवार शाम को जिले में तेज हवा के साथ हुई बारिश के चलते घट्टिया और तराना तहसील के ग्राम बनड़ा, बमोरी और आसपास के गांवों में कई किसानों की फसल बर्बाद हो गई। करीब आधे घंटे तक चली बारिश से लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया। इसका असर गुरुवार को भी देखने को मिला। ये खबर भी पढ़ें… एमपी में ओला-बारिश के बाद सर्दी बढ़ी
ओले और बारिश का दौर थमने के बाद मध्य प्रदेश में सर्दी और घने कोहरे का असर बढ़ गया है। गुरुवार सुबह प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में कोहरा छाया रहा। कई जिलों में सुबह 10 बजे तक धूप नहीं निकली थी। भोपाल, ग्वालियर समेत 20 से ज्यादा जिलों में मध्यम से घना कोहरा दर्ज किया गया, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ और विजिबिलिटी कम रही। पूरी खबर पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *