छतरपुर में न्यूनतम तापमान 14°C, बूंदाबांदी के आसार:ठंडी हवाओं की वजह से ठंडक बढ़ी, फसलों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद

छतरपुर में बुधवार-गुरुवार की रात का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह तापमान गुरुवार सुबह 8:30 बजे रिकॉर्ड हुआ। एक दिन पहले बुधवार को न्यूनतम तापमान 14.2 डिग्री था, जो आज 0.2 डिग्री कम हो गया है। गुरुवार सुबह से ही आसमान में घने बादल छाए रहे। सुबह 10 बजे तक सूरज नहीं निकला। बादलों के साथ हल्की बूंदाबांदी और ठंडी हवाएं भी चल रही हैं। बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। गुरुवार सुबह तापमान करीब 15 डिग्री रहा। बादलों के कारण आज दिन का अधिकतम तापमान 22 से 23 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। आद्रता 95 प्रतिशत और दृश्यता करीब 1000 मीटर दर्ज की गई है। पश्चिमी विक्षोभ से बदला मौसम
मौसम विभाग ने बताया कि मौसम में यह बदलाव पश्चिमी विक्षोभ के कारण आया है। इसी वजह से बादल छाए हैं और हल्की बारिश हो रही है। बादल छंटने के बाद तापमान में और गिरावट आ सकती है, जिससे ठंड बढ़ेगी। अगले दो दिनों तक बारिश के साथ ठंड बढ़ने के आसार हैं। फसलों के लिए हल्की बारिश फायदेमंद
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, हल्की बूंदाबांदी और बारिश फसलों के लिए लाभकारी है, लेकिन तेज हवा, भारी बारिश और ओलावृष्टि से फसलों को नुकसान हो सकता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *