फाजिल्का में नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार:1000 हजार प्रेगा कैप्सूल, 10 ग्राम हेरोइन और ड्रग मनी बरामद

अबोहर पुलिस ने नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने सीडफार्म पक्का क्षेत्र में छापेमारी कर एक युवक को भारी मात्रा में नशीले पदार्थों और नकदी के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गुरदेव सिंह पुत्र गुरदीप सिंह, निवासी सीडफार्म पक्का के रूप में हुई है, जिसके खिलाफ एनडीपीएस और बीएनएस की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। थाना नंबर एक के प्रभारी रविन्द्र भीटी ने बताया कि यह कार्रवाई सोमवार रात को गश्त के दौरान मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। हवलदार जगजीत सिंह और उनकी टीम जब क्षेत्रीय खोज केंद्र के पास मौजूद थी, तब मुखबिर ने सूचना दी कि आरोपी गुरदेव सिंह सुनसान क्वार्टरों के पास हेरोइन और नशीले कैप्सूल बेचने की फिराक में है। 16 हजार की ड्रग मनी बरामद सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने बताए गए स्थान पर दबिश दी और घेराबंदी कर आरोपी को दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से 10 ग्राम हेरोइन, 1000 प्रेगालिन कैप्सूल और 16 हजार रुपये की ड्रग मनी बरामद हुई। पुलिस को संदेह है कि आरोपी लंबे समय से इलाके में नशे की सप्लाई कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस अब आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है ताकि नशा तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों का पता लगाया जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह जांच की जा रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और किन लोगों को इसकी सप्लाई करने वाला था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *