जोधपुर में थाने से कुछ दूर युवक का अपहरण, VIDEO:जबरन कार में डालकर ले गए बदमाश, पूरे शहर में नाकाबंदी

जोधपुर के सिवांची गेट से शनिश्चर जी का थान रोड पर गुरुवार सुबह एक युवक का दिनदहाड़े अपहरण कर लिया गया। चार-पांच कार सवार बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया और युवक को जबरन गाड़ी में डालकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने पूरे शहर में नाकाबंदी करवाई है। एसीपी (सेंट्रल) मंगलेश चुंडावत ने बताया कि प्रारंभिक जानकारी में पीड़ित युवक का नाम मनान सामने आया है। पुलिस अभी अपहर्ताओं की पहचान करने का प्रयास कर रही है। सीसीटीवी में कैद हुई पूरी घटना इस घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। फुटेज में युवक सड़क किनारे खड़ा नजर आ रहा है। घटना से कुछ देर पहले चार-पांच युवक मुंह पर रूमाल बांधे वहां रैकी करते दिखाई दिए। इसके बाद वहां एक कार आकर रुकी और बदमाशों ने मनान को जबरन उठाकर कार में डाल लिया। फुटेज में दिखता है कि युवक ने खुद को बचाने की लाख कोशिश की, लेकिन वह अकेला पड़ गया। इस दौरान वहां मौजूद कुछ दुकानदारों ने भी युवक को बचाने का प्रयास किया, लेकिन वे असफल रहे। एमएच नंबर की कार का उपयोग प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार बदमाशों की कार का नंबर MH-47 से शुरू होता है। अपहरण के बाद बदमाश कार को शनिश्चर जी का थान की तरफ भगा ले गए। पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल यह वारदात खांडा फलसा पुलिस थाने से चंद कदमों की दूरी पर दिनदहाड़े हुई है। शहर के भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई अपहरण की इस घटना ने शहर में पुलिस बंदोबस्त पर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह घटना साफ संकेत दे रही है कि बदमाशों में पुलिस का खौफ नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *