चिरमिरी | 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अंजन माइंस प्राइवेट लिमिटेड ने चिरमिरी अंजनहिल क्षेत्र और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में शिक्षा और सामुदायिक विकास से जुड़ी कई जनकल्याणकारी गतिविधियों का आयोजन किया। कंपनी ने सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त रूप से प्रदर्शित किया। कार्यक्रम के दौरान 23 विद्यालयों के प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च माध्यमिक स्तर के 1500 से अधिक विद्यार्थियों को स्कूल बैग वितरित किए गए। इस पहल का उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के विद्यार्थियों की शैक्षणिक आवश्यकताओं को पूरा करना और उन्हें नियमित अध्ययन के लिए प्रोत्साहित करना है।


