शाजापुर में हल्की बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट:मौसम विभाग के अनुसार 31 जनवरी तक धूप-बादल छाए रहेंगे

शाजापुर में गुरुवार सुबह आसमान पर काले बादल छाए रहे, हालांकि दोपहर 12 बजे धूप निकलने से लोगों को ठंडी हवाओं से कुछ राहत मिली। मौसम विभाग के अनुसार, जिले में 31 जनवरी तक मौसम में बदलाव जारी रहेगा, जिसमें कभी धूप तो कभी बादल छाए रहने की संभावना है। इस दौरान, कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या ओलावृष्टि भी हो सकती है। मौसम विभाग ने बदलते मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। शीतलहर के कारण सर्दी का एहसास जारी बुधवार को शाजापुर का अधिकतम तापमान 24.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान 12.5 डिग्री दर्ज किया गया था। इस दौरान आर्द्रता 52 प्रतिशत रही और उत्तरी हवाएं 14 किलोमीटर प्रति घंटे की औसत गति से चलीं। मौसम विशेषज्ञ सत्येंद्र धनोतिया ने बताया कि गुरुवार को भी आसमान पर कभी काले बादल तो कभी धूप देखने को मिल सकती है। उन्होंने यह भी बताया कि शीतलहर के कारण सर्दी का एहसास हो रहा है, हालांकि दोपहर में धूप निकलने से लोगों को ठंड से कुछ राहत मिली है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *