फाजिल्का के अबोहर में पुलिस ने नशे के खिलाफ जोरदार कार्रवाई करते हुए सोमवार रात अलग-अलग स्थानों से छह तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि पकड़े गए आरोपियों में एक पिता, उसकी बेटी और उसकी सहेली शामिल हैं। पुलिस अब इन सभी आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि उनके पूरे सप्लाई चेन और तस्करी के नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके। पहली बड़ी सफलता थाना बहाववाला पुलिस को मिली, जहां सहायक थानेदार भूपेन्द्र सिंह की टीम ने बजीतपुर भोमा रोड पर एक बाइक को रोका। तलाशी के दौरान बाइक सवार प्रगट सिंह, उसकी बेटी एम.के. और उसकी सहेली अंजू के पास से 53 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। जांच में सामने आया कि एम.के. अपनी सहेली के साथ मिलकर लंबे समय से तस्करी कर रही थी और उसका पिता प्रगट सिंह उन्हें रोकने के बजाय स्वयं इस काले धंधे का हिस्सा बन गया था। कहा कहां से हुई गिरफ्तारी: राजस्थान से आ रही नशे के खेप पकड़ी


