पातलियास में किसान संगोष्ठी आयोजित

मंगरोप| पातलियास गांव के किसान अशोक कुमार पंवार के खेत पर मंगलवार को किसान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें करीब 190 किसान शामिल हुए। अतिथि क्लस्टर मैनेजर रविकांत शर्मा, टेरिटरी मैनेजर पूरन सिंह राणावत, सेल्स अधिकारी धनराज माली ने सरसों की फसल के बारे में जानकारी दी। सरसों फसल की बुआई से लेकर विशेष चर्चा की। खेत में सिंचाई के लिए उपयोग में आने वाले पानी व मिट्टी की जांच के निर्देश दिए। अधिक उपज के लिए विभिन्न किस्म के खाद के उपयोग के बारे में बताया। इस दौरान अशोक पाराशर, किसान भवानी राम गाडरी, रामेश्वर गाडरी, पन्ना गाडरी, उमेश जाट, सुरेश सुथार, भरत पवार, गिरिराज पवार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *