जवाजा पेट्रोल पंप के पास 15 बकरियां चोरी, केस दर्ज

भास्कर न्यूज | जवाजा जवाजा पेट्रोल पंप के पास दोपहर को 15 बकरियां चोरी हो गई। चोरी करने वाला ग्रुप जवाजा के आसपास के क्षेत्र में सक्रिय है और पहले भी कई बार बकरियां चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है। चरवाहा कालू गुर्जर ने बताया कि वह सुबह 9 बजे से सड़क किनारे जवाजा पेट्रोल पंप के पास बकरियां चरा रहा था। जब वह 11:50 बजे चाय पीने घर गया और वापस 12 बजे आया, तो बकरियां नहीं थीं। आसपास के लोगों से पता करने पर पता चला कि एक अनजान पिकअप गाड़ी आई और 15 बकरियां भरकर ले गई। इस घटना की रिपोर्ट देवेंद्र कुमार ने जवाजा पुलिस थाने में दर्ज करवाई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *