स्टूडेंट को कुचलने के विरोध में उदयपुर में प्रदर्शन:नाकोड़ा नगर में स्कूल से छुट्टी बाद सा​इकिल से घर लौट रहे बच्चे की मौत, महिलाओं में भी आक्रोश

उदयपुर के प्रतापनगर थाना क्षेत्र में स्कूल से घर लौट रहे 11 साल बच्चे को मिनी ट्रक द्वारा कुचलने के मामले में क्षेत्रवासियों ने आज प्रदर्शन किया। उदयपुर-डबोक एयरपोर्ट नेशनल हाइवे पर नाकोड़ा नगर-रकमपुरा जाने वाले रास्ते पर उस क्षेत्र में रहने वाले लोग बैठे हुए है आक्रोश जता रहे है। क्षेत्रवासियों ने कहा कि बुधवार को बच्चे गोरांग शर्मा (11) का शव देखकर लोग घबरा गए क्योंकि उसका शव पूरी तरह से पिचक गया। प्रत्यक्षदर्शी अमित तातेड़ ने बताया कि उसका पूरा सिर बिखरा हुआ था और वहां जो खडडा था उसमें उसकी साइकिल गई और वह गिर गया और पीछे से आई गाड़ी की टक्कर से उसकी मौत हो गई।
बच्चे को सिर पर चढ़ा था टायर, मौके पर ही दम तोड़ा
घटना नाकोड़ा नगर रोड पर बुधवार शाम की है। जब गोरांग शर्मा (11) निवासी अशापुरा नगर स्कूल से छुट्टी होने के बाद रोज की तरह साइकिल से घर लौट रहा था। तभी पीछे से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उसे टक्कर मार दी। हादसा इतना भयानक था कि पिकअप का पहिया बच्चे के सिर पर होकर गुजरा। बच्चे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बच्चे की साइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। हादसे के बाद मिनी ट्रक को छोड़कर ड्राइवर मौके से फरार हो गया था। लोगों की भारी संख्या में भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची प्रतापनगर थाना पुलिस ने मिनी ट्रक जब्त कर किया था और आरोपी ड्राइवर के तलाश में जुट गई। संबंधित खबर भी पढ़े… नाबालिग छात्र को मिनी ट्रक ने कुचला, मौत:स्कूल से घर लौट रहा था छात्र, प्रताप नगर के नाकोड़ा नगर में देर शाम हुआ हादसा

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *