जवाजा| अजमेर जिले के बच्चे एकल अभियान के तहत राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए भुनेश्वर जा रहे हैं। अजमेर रेलवे स्टेशन से इन बच्चों को माला पहनाकर और तिलक लगाकर रवाना किया गया। इन बच्चों में मसूदा के लक्ष्मीपुरा से मन्शा गुर्जर, कबड्डी में लोरड़ी से राहुल चौधरी, जवाजा के नयागांव से नरेंद्र सिंह कुश्ती में, और जवाजा से प्रियंका दौड़ में भाग लेंगे। ये बच्चे अजमेर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इन बच्चों ने पहले बारां जिले में राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया था।


