सावर |सावर पंचायत समिति क्षेत्र की घोड़दा पंचायत में बुधवार को फार्मर रजिस्ट्री कृषि शिविर का आयोजन किया जाएगा। सावर पंचायत समिति के विकास अधिकारी चिरंजी लाल वर्मा ने बताया कि 5 से 7 फरवरी तक गोरधा मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा। वहीं 10 फरवरी से 12 फरवरी तक आलोली, 12 से 14 आमली, 17 से 19 बाजटा, 17 से 19 पीपलाज, 18 से 20 बाढ़ का झोपड़ा,,19 से 21 भांडावास, 27 से 1 मार्च चित्तिवास, 27 से 1 मार्च सदारा, 3 से 5 मार्च तक कालेडा कंवर जी, 4 से 6 मार्च तक घटियाली, 5 से 7 मार्च तक गिरवरपुरा, 5 से 7 मार्च तक सदारी, 10 से 12 तक कुशायता पंचायत मुख्यालय पर, 10 से 12 तक टांकावास और 17 से 19 मार्च को मेहरूकला पंचायत मुख्यालय पर शिविर का आयोजन किया जाएगा| गौरतलब है कि फार्मर रजिस्ट्री कृषि एवं सम्बन्धित विभागों के लिए डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर (एग्रीस्टैक) उपलब्ध कराने के उद्देश्य से पूरे देश में किसानों के लिए व्यापक और एकीकृत रजिस्ट्री बनाने का कार्य हैं। यह रजिस्ट्री किसानों के लिए चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं एवं उनका लाभ सही लाभार्थियों तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।


