युवती के दोस्त के परिजनों ने की पिटाई

कांकेर | चारामा लिलेझर निवासी युवती की उसके दोस्त के परिजनों ने पिटाई कर दी। युवती अपने दोस्त के घर ग्राम सुरही मिलने पहुंची थी। पुलिस मामले में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर जांच कर रही है। युवती हिरौंदी रावटे 28 साल निवासी लिलेझर ने शिकायत करते बताई कि मैं एमए तक की पढ़ाई की हूं तथा वर्तमान मे सिलाई का काम करती हूं। 27 जनवरी को मैं ग्राम सुरही थाना नरहरपुर में उपेन्द्र वट्टी के घर गई थी।जहां उसकी भाभी अनिता वट्टी थी जो मुझे देखकर गाली गलौज करने लगी। इस दौरान वहां पर तीन अन्य औरत भी थे और उपेन्द्र वट्टी के बडे भैया छोटू राम वट्टी के द्वारा गाली गलौच करने लगे। उपेन्द्र वट्टी की भाभी अनीता वट्टी अचानक मारपीट करने लगी। जिससे मेरे पेट मे चोट आई। मेरे सिर के बाल खिंच कर मारपीट की गई। साथ ही दोबारा आने पर जान से मारने धमकी दी गई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *