कांकेर| कोतवाली कांकेर अंतर्गत बाईपास में कार व ऑटो में टक्कर हो गई। जिसमें ऑटो चालक की मौके पर मौत हो गई। ऑटो भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पुलिस कार चालक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की जांच कर रही है। ऑटो चालक हलाल राम पोटाई 45 साल निवासी मर्दापोटी 27 जनवरी की रात 1 बजे अपने घर जा रहा था। इसी दौरान गढ़पिछवाड़ी बाइपास में कार के चालक ने वाहन को ऑटो को टक्कर मार दिया।


