रायगढ़ में 8 होटलों पर कार्रवाई, 65 हजार जुर्माना:बर्ड फ्लू नियंत्रण निर्देशों का किया उल्लंघन, बनाया जा रहा था चिकन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में सरकारी पोल्ट्री फार्म में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद से जांच टीम लगातार निगरानी कर रही है। मंगलवार को नगर निगम क्षेत्र के होटलों में जांच की गई। जहां 8 होटलों में चिकन बनाते पाया गया। ऐसे में उन पर जुर्माना की कार्रवाई की गई है। नगर निगम आयुक्त बृजेश सिंह क्षत्रिय ने बताया कि शहर में आमंत्रण होटल, जानकी होटल, पंजाब होटल समेत 8 होटलों में औचक जांच में यहां चिकन पकाते पाया गया। इस पर इन होटलों पर 65 हजार रूपए का जुर्माना लगाया गया। चिकन पकाने को बंद कराते हुए सभी होटल प्रबंधन को बर्ड फ्लू के लिए जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की समझाईश दी गई। साथ ही पोल्ट्री मार्केट की भी लगातार जांच की जा रही है। कर्मचारियों की रिपोर्ट निगेटिव बर्ड फ्लू नियंत्रण प्रोटोकॉल के तहत पोल्ट्री फार्म में कार्यरत सभी अधिकारी-कर्मचारियों के सैंपल लिए गए थे। जहां सभी के संक्रमण वायरल टेस्ट निगेटिव पाए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा इंफेक्टेड जोन में लोगों के स्वास्थ्य की मॉनिटरिंग की जा रही है। इस क्षेत्र में डोर-टू-डोर सर्वे कर लोगों के स्वास्थ्य के लिहाज से जरूरी दिशा-निर्देश देते हुए सर्दी बुखार की हालत में तत्काल उपचार कराने की सलाह दी गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *