रॉड से ताला तोड़ घर में घुसा चोर, CCTV:बड़वानी में दिनदहाड़े चोरी, 2 लाख नकदी, गहने चुराए; सेंधवा गया था परिवार

बड़वानी के पानसेमल नगर में दिनदहाड़े चोरी हुई। वार्ड 12 स्थित खड़की रोड पर संजय मित्तल के निवास से अज्ञात चोर ने ढाई लाख रुपए नकद और सोने-चांदी के जेवर चुरा लिए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। घटना बुधवार दोपहर तकरीबन 12 बजे की है। सेंधवा गया हुआ था परिवार फरियादी राहुल अग्रवाल ने बताया कि चोरी के समय घर पर ताला लगा हुआ था, क्योंकि परिवार सेंधवा अपने बड़े भाई के यहां गया हुआ था। बुधवार रात को परिवार घर लौटा तो ताला टूटा हुआ मिला और सारा सामान बिखरा पड़ा था। लोहे की रॉड से ताला तोड़कर घर में घुसे चोर कपास का व्यवसाय करने वाले संजय अग्रवाल ने बताया कि चोर ने लोहे की रॉड से ताला तोड़कर घर में घुसे। चोरों ने अलमारियां खोलकर ढाई लाख रुपए नकद, दो जोड़ी सोने की झुमकी, सोने के टॉप्स, एक सोने की अंगूठी, सोने की नाक की वाली और चांदी की पायजेब सहित कई गहने चुरा लिए। सीसीटीवी फुटेज में कैद हुई वारदात चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। पानसेमल थाना प्रभारी मंशाराम वैगन ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद स्थानीय व्यापारियों ने पुलिस से जल्द से जल्द चोरों को पकड़ने की मांग की है ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *