बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले 2384 चालकों पर कार्रवाई:इंदौर में 17 बार नियम तोड़ने वाला भी मिला, पुलिस ने एक्टिवा जब्त की

इंदौर में ट्रैफिक पुलिस बिना हेलमेट गाड़ी चलाने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई कर रही है। शहर में अलग-अलग जगह ये कार्रवाई की जा रही थी। इसके साथ ही वाहन चालकों को जागरूक किया जा रहा है। इसके लिए अभियान भी चलाया जा रहा है, बावजूद इसके कई लोग बिना हेलमेट के ही अपनी गाड़ियां चला रहे है। ट्रैफिक पुलिस लगातार जागरूकता प्रोग्राम और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई कर रही है। रोड़ एक्सीडेंट में मौतों को रोकने और लोगों में सड़क सुरक्षआ के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से अभियान और कार्रवाई की जा रही है। इन चौराहों पर कार्रवाई ट्रैफिक पुलिस द्वारा शहर के पलासिया चौराहा, विजय नगर चौराहा, महूनाका चौराहा, चाणक्यपुरी चौराहा, राजीव गांधी चौराहा पर नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं दूसरी तरफ अनाउंस कर हेलमेट के महत्व को भी समझाया जा रहा है। ट्रैफिक रथ की डिजिटल स्क्रीन पर सड़क सुरक्षा के वीडियो भी दिखाए जा रहे है, इसके अलावा जागरूकता प्रोग्राम और रैलियां भी निकालकर प्रचार-प्रसार किया जा रहा है। 2384 बिना हेलमेट के मिले 28 जनवरी को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान ट्रैफिक पुलिस ने अलग-अलग जगह कार्रवाई करते हुए हेलमेट नहीं लगाने वाले 2384 के खिलाफ और अन्य धाराओं में 2690 पर चालानी कार्रवाई की गई। 17 बार नियमों का उल्लंघन करने वाला भी मिला वहीं ट्रैफिक पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है, जिनके द्वारा बार-बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया जा रहा है और आईटीएमएस कैमरों के माध्यम से उनके खिलाफ ई-चालन बनाए गए है। विजय नगर चौराहे पर हेलमेट जागरूकता विशेष अभियान के दौरान सुबेदार अरुण सिंह ने ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करते हुए एक्टिवा सवार को रोका। जांच में पता चला कि उनसे 17 बार ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन किया और चालानों का जुर्माना जमा नहीं किया। पुलिस ने एक्टिवा को जब्त करने की कार्रवाई की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *