कोटगेट-सांखला फाटक पर टूटेंगे मकान:डबल लाइन बिछाने के लिए रेलवे को चाहिए जमीन, अधिग्रहण के लिए घरों का सर्वे शुरू

बीकानेर रेलवे स्टेशन से लालगढ़ रेलवे स्टेशन तक पटरियों की डबल लाइन बिछाने के लिए कुछ मकानों को तोड़ना पड़ेगा। रेलवे प्रशासन ने अभी इसके लिए सर्वे शुरू कर दिया है। जल्द ही ये तय हो जाएगा कि किन मकानों को तोड़ना पड़ेगा। मंडल रेल प्रबंधक आशीष कुमार ने दैनिक भास्कर को बताया कि सर्वे का काम जल्द ही शुरू हो जाएगा। दरअसल, इसके लिए मंडल कार्यालय से एक प्रस्ताव रेलवे मुख्यालय को भेजा गया है। जहां से रेलवे लाइन दोहरीकरण को तो स्वीकृति मिली हुई हैं, लेकिन मकानों को अधिग्रहित करने के लिए स्वीकृति मांगी गई है। बीकानेर रेलवे स्टेशन से लालगढ़ रेलवे स्टेशन तक डबल लाइन करने के दौरान जो भी मकान बीच में आएंगे, उनका अधिगृहण किया जाएगा। इसके लिए संबंधित वैध मकान मालिकों को मुआवजा दिया जाएगा। बीकानेर रेलवे स्टेशन से सांखला फाटक तक मकान नहीं है लेकिन सांखला फाटक से लालगढ़ की ओर काफी मकान इससे प्रभावित हो सकते हैं। मंडल रेल प्रबंधक का कहना है कि उन्हें लाइन बिछाने के लिए जितनी जमीन की जरूरत है, उतना ही हिस्सा लिया जाएगा। कुछ जमीन तो पहले से रेलवे के कब्जे में है, जबकि कुछ जमीन लेनी पड़ेगी। चुनाव से पहली बनी योजना दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले ही यहां लाइन दोहरीकरण की योजना बन गई थी। स्वीकृति भी मिल गई थी लेकिन तब चुनाव के चलते इस कार्य को आगे नहीं बढ़ाया गया। अब इस दिशा में तेजी से काम हो रहा है। कब्जे और वैध दोनों टूटेंगे इस बीच अगर किसी ने कब्जा करके मकान बनाया है तो उसे भी तोड़ा जाएगा। जिसका कोई मुआवजा मिलना भी मुश्किल है। वहीं दूसरी तरफ जिनके घर वैध है और पट्‌टाशुदा है, उनके मकान तोड़ने से पहले मुआवजा दिया जाएगा। फड़ बाजार क्षेत्र का कुछ हिस्सा भी इसकी चपेट में आ सकता है। कुछ दुकानें भी हट सकती है। किसका क्या हटेगा? ये अभी तय नहीं है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *