सवाई माधोपुर में मंगलवार को हल्की बूंदाबांदी के बाद बुधवार सुबह घना धुंध और कोहरा छाया रहा। जिससे विजिबिलिटी 50 मीटर तक रही। इससे पहले रविवार को करीब एक सप्ताह बाद फिर धुंध और कोहरा देखा गया था। पिछले एक सप्ताह से यहां दिन में तेज धूप पड़ रही है। वहीं रात में ठंडक बनी हुई है। यहां सुबह से शाम तक अच्छी धूप देखी जा रही है। यहां धूप खिलने से दिन में गर्मी महसूस होने लगी थी। जिसके बाद सुबह सुबह दो तीन से हल्का कोहरा और धुंध छाया रहा। सवाई माधोपुर में पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। पिछले एक सप्ताह का मौसम का हाल सवाई माधोपुर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यहां सोमवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं रविवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं शुक्रवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। जबकि गुरुवार को यहां अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। भरतपुर संभाग के बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार जयपुर और भरतपुर संभाग में कोहरा छाया रहने की संभावना जताई है। इसी के साथ ही यहां अगले दो तीन में उत्तरी हवाओं से सर्दी बढ़ने की संभावना है। जिससे यहां तापमान में गिरावट दर्ज होने की संभावना है।


