पाली की तस्वीर बदलनी चाहिए पुस्तिका का विमोचन:दो महीने की मेहनत के बाद तैयारी हुई 74 पेज की पुस्तक

सेवा और संकल्प महासमिति की ओर से पाली की तस्वीर बदलनी चाहिए पुस्तिका का विमोचन किया गया। कार्यक्रम पाली शहर के मंडली खुर्द हेमावास स्थित चाणक्य आश्रम में आयोजित हुआ। जिसमें वरिष्ठ नेता सुपारस भंडारी, आरएएस भवानी सिंह पंवार ने विमोचन किया।
सेवा और संकल्प समिति के जबर सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पिछले साल अगस्त में पाली शहर बाढ़ में डूब गया था। लेकिन दोबारा ऐसा न हो इसके लिए पाली की तस्वीर बदलनी होगी। भंडारी ने कहा कि शहर में प्रशासन के साथ-साथ लोगों को भी खुद की जिम्मेदारी निभानी होगी।
नालों की सफाई होगी तो पानी नहीं रुकेगा जिससे बाढ़ जैसे हालात नहीं बनेंगे। भंडारी ने आरएएस अधिकारी भवानी सिंह पंवार के किए कार्यों की प्रशंसा की। पर्यावरणविद दानिश फौजदार, प्रवीण कुम्भट ने कहा कि अन्याय सहना कायरता की निशानी है इसलिए जनता को अपने अधिकारों के लिए जागरूक होना पड़ेगा। वरिष्ठ नागरिक समिति के जिलाध्यक्ष रामलाल मोहबारसा ने शहर में बरसाती पानी के भराव की स्थाई निकासी के ठोस उपाय करने की बात कही।
किसान संघर्ष समिति के जिलाध्यक्ष त्रिभुवन सिंह मंडली ने जवाई बांध पुनर्भरण योजना में तेजी लाने का आह्वान किया। चाणक्य आश्रम के गादीपति जगदीशानंद महाराज ने शहर के नदी, नालों, तालाब के बहाव क्षेत्र में बने अतिक्रमणों को हटाने की मांग की। सेवा और संकल्प महा समिति के जबरसिंह राजपुरोहित ने बताया कि 78 पेज की इस पुस्तक को तैयार करने में करीब दो महीने का समय लगा। इस दौरान सेवा और संकल्प महा समिति की प्रदेश महिला अध्यक्ष लहर कंवर राठौड़, अधिशाषी अभियंता नन्द किशोर बालोटिया, निवर्तमान अधिशाषी अभियंता ताराराम गहलोत, विकास अधिकारी भंवर लाल शर्मा, गुणेश रावल, गजेंद्र सिंह मंडली, जगत सिंह राठौड़, पोपट लाल राणावत, मुकेश चौधरी बिजोवा, जयेश सोलंकी, एडवोकेट एमएम बोडा, सीताराम देवासी आदि मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *