31 जनवरी को लगेंगे विशेष ग्राम उत्थान शिविर:गिरदावर सर्किल पर केंद्र-राज्य की योजनाओं की मिलेगी जानकारी

केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर पर लागू करने के उद्देश्य से 31 जनवरी को गिरदावर सर्किल स्तर पर विशेष ग्राम उत्थान शिविर आयोजित किए जाएंगे। ये शिविर पंचायत समिति बाप की ग्राम पंचायत टेपू, पंचायत समिति घंटियाली की ग्राम पंचायत चांखू, देचू पंचायत समिति की ग्राम पंचायत कलाऊ और पंचायत समिति आऊ की ग्राम पंचायत देनोक में लगेंगे। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित होंगे। इनमें कृषि, उद्यानिकी, कृषि विपणन, पशुपालन, डेयरी, मत्स्य पालन, सहकारिता, जल संसाधन, ऊर्जा, उद्योग, आपदा प्रबंधन, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग सहित विभिन्न विभागों की भागीदारी रहेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *