राजनगर | राष्ट्रीय पर्व गणतंत्र दिवस राजनगर कोयलांचल सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों में मनाया गया। नगर परिषद राजनगर में वरिष्ठ नागरिक रामकुमार तिवारी ने ध्वज फहराया। नगर परिषद डूमर कछार में अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया व नगर परिषद डोला में अध्यक्ष रेनू सुरेश कोल ने ध्वज फहराया। शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में प्राचार्य एसके सक्सेना व आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजनगर में उप क्षेत्रीय प्रबंधक ने ध्वज फहराया।


