रायगढ़ में आप पार्टी ने किया विरोध प्रदर्शन:किसानों की समस्या दूर करने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा आवेदन

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ शहर में आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्या को लेकर विरोध जताया। धरना प्रदर्शन कर नारे लगाते हुए आप पार्टी के सदस्य कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री व कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपकर किसानों की समस्या को दूर करने और खरीदी की तारिख आगे बढ़ाने की मांग की है। गुरूवार (29 जनवरी) दोपहर तकरीबन साढे़ 11 बजे आप पार्टी के पदाधिकारी व सदस्य अंबेडकर चौक पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों के हित में धरना प्रदर्शन शुरू किया। इसके बाद अंबेडकर चौक से आप पार्टी के सदस्य पैदल कलेक्ट्रेट तक पहुंचे। जहां उन्होंने किसानों की समस्या को दूर करने की मांग को लेकर नारे लगाए। वहीं सौंपे गए आवेदन में बताया कि प्रदेश के किसानों का टोकन नहीं काटा जा रहा है और भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों का अपमान किया जा रहा है। पूर्व में एग्रोस्टेक में गड़बड़ी और सर्वर डाउन के कारण प्रदेश के लाखों किसानों का रकबा काट दिया गया था। इसके बाद जबरदस्ती किसानों से रकबा समर्पण करवाया जा रहा है। रोजाना लिमिट होने के कारण कई किसान आधे फसल ही बेंच पाए हैं। चूंकि किसानों ने लाखों रुपए का फसल के लिए कर्ज लेकर रखा है और उनकी धान नहीं बिकने पर प्रदेश के कई किसानों द्वारा अब तक आत्महत्या का प्रयास किया जा चुका है। धान खरीदी की तारीख बढ़ाने की मांग आप पार्टी द्वारा प्रदेश सरकार से मांग की है कि प्रदेश के किसानों को हो रही सभी प्रकार की परेशानियों का जल्द ही निराकरण किया जाए। धान खरीदी की तारीख 28 फरवरी तक की जाए। ताकि हर किसान अपनी धान को बेच सके। उन्होंने यह भी कहा है कि अगर किसानों की समस्याओं का निराकरण नहीं होता है, तो आप पार्टी किसानों के साथ बड़ा आंदोलन करेगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *