रांची | आरकेडीएफ यूनिवर्सिटी बीटेक कंप्यूटर साइंस के 3 छात्र भारतीय ड्रोन प्रौद्योगिकी संस्थान डोडी, मध्य प्रदेश के ड्रोन टेक्नोलॉजी में 3 महीने के इंटर्नशिप के लिए चयनित हुए। इनमें रानी कुमारी, शबनम कुमारी, राहुल कुमार केशरी शामिल हैं। इंटर्नशिप के दौरान छात्र ड्रोन टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में व्यावहारिक अनुभव प्राप्त कर अपने कौशल को बढ़ाएंगे। आईआईडीटी में ड्रोन टेक्नोलॉजी और अनुसंधान, विकास कार्य भी किए जाते हैं। छात्रों की इस उपलब्धि पर विवि के कुलपति डॉ. एस चटर्जी व कुलसचिव डॉ. अमित पांडेय ने शुभकामनाएं दीं।


